बलरामपुर: भारतीय किसान यूनियन भदौरिया ने किसानों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया
मंगलवार दोपहर लगभग 1:00 बजे भारतीय किसान यूनियन भदोरिया ने किसानों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सात सूत्रीय ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बकाया बिजली बिल माफी कृषि ऋण माफी बकाया गन्ना मूल्य भुगतान जैसे अन्य मुद्दे शामिल हैं। किसान नेताओं ने किसानों एवं गरीबों के साथ पुलिस द्वारा सम्मानजनक व्यवहार किए जाने की मांग भी की है।