बलरामपुर: जिला संयुक्त चिकित्सालय में स्टॉप डायरिया अभियान की हुई शुरुआत
मंगलवार दोपहर 12:00 बजे जिला संयुक्त चिकित्सालय में सीएमओ डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने स्टाप डायरिया अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि डायरिया से होने वाली मृत्यु को शून्य तक लाने के उद्देश्य पर बल देने के लिए इस महत्वपूर्ण अभियान को 31 जुलाई तक चलाया जाएगा। लोगों को डायरिया से बचाव उसकी रोकथाम एवं उपचार हेतु जागरूक किया जाएगा।