मेजा: बरवा गांव में जमीन विवाद के चलते दो पक्षों में वर्षों से तनाव, जान से मारने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी
Meja, Allahabad | Apr 19, 2026 मेजा क्षेत्र के बरवा गांव में जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच कई वर्षों से विवाद चला आ रहा है। मामला अब गंभीर रूप लेता जा रहा है, जहां आज रविवार दोपहर करीब 03:00 के आसपास मीडिया के सामने एक पक्ष ने दूसरे पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।पीड़ित परिवार ने प्रशासन से सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है। वहीं,स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।