आबू रोड: आबूरोंड के देलदर हत्याकांड के विरोध में ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
आबूरोड सदर थाना क्षेत्र के देलदर गांव में 1 जून की रात हुई प्रदीप सोनी हत्याकांड की घटना के विरोध में गुरुवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। सैकड़ों ग्रामीणों ने एकत्रित होकर प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई। इस दौरान ग्रामीणों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा