पूर्णिया पूर्व: नागमणि चौक के समीप झपट्टामार बाइक सवार अपराधियों ने महिला से किया पर्स की छिनतई
पूर्णिया कटिहार मुख्य मार्ग पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नागमणि चोक के समीप बाइक सवार झपटमार अपराधियों ने ऑटो से जा रही महिला का पर्स का छिनतई कर बेलौरी की ओर फरार हो गया।घटना में ऑटो सवार महिला सड़क पर गिर पड़ी।जिससे वह घायल हो गयी।मौके पर पहुँचे लोगों ने उसे इलाज के लिये अस्पताल भेज दिया।