पूर्णिया पूर्व: खुश्कीबाग ओवरब्रिज के समीप ट्रेन की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल,इलाज के लिए भेजा जीएमसीएच
कटिहार जोगबनी रेलखंड पर खुशकीबाग ओवर ब्रिज के समीप ट्रेन की चपेट में आने से 60 वर्षीय महिला का पैर और हाथ कट गया और वह गम्भीर रूप से घायल हो गयी।मोके पर पहुँचे रेल पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उक्त महिला को इलाज के लिये जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया।घायल महिला की पहचान चांदी पंचायत के पैकागोला निवासी दुलारी देवी के रूप में हुई है।