पूर्णिया पूर्व: गोकुल कृष्ण स्थित कांग्रेस कार्यालय में बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने प्रेस को किया संबोधित
बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने पूर्णिया में प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने पूरे बिहार के जनादेश को अपमानित करने का काम किया है। मुख्यमंत्री पर हमला करते हुए आगे कहा कि समाजवाद का चोला ओढ़कर अवसरवादी राजनीति करते हैं। उनकी वजह से बिहार शर्मसार हो रहा है। यही नीतीश कुमार कहते थे कि मर जाएंगे मगर भाजपा में नहीं जाएंगे और वहीं चले गए।