पूर्णिया पूर्व: मुफस्सिल पुलिस ने दो साइबर फ्रॉड को पकड़कर किया हैदराबाद पुलिस के हवाले
मुफस्सिल पुलिस ने दो साइबर फ्रॉड को पकड़कर हैदराबाद से आए पुलिस को सौंपा। मुफस्सिल थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि हैदराबाद से स्पेशल साइबर टीम ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तीन साइबर अपराधी के धर पकड़ के लिए यहां पहुंची थी। जिसके बाद महाराजपुर के बाघमारा गांव से वाजिद अली के पुत्र नूर इस्लाम तथा डगरुआ थाना के बभनी रहिका निवासी मो इसराफिल को पकड़ा गया है।