पूर्णिया पूर्व: पूर्व सांसद उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह के कार्यालय में कांग्रेस विधायक दल की हुई बैठक
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में पूर्णिया में कांग्रेस विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें पार्टी के 18 विधायक शामिल हुए इसके अलावा दो एमएलसी भी इसमें मौजूद थे बिहार कांग्रेस विशेष पर्यवेक्षक और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी इस बैठक में उपस्थित थे मुख्य रूप से बिहार में बदले राजनीतिक हालात पर चर्चा हुई