मनोहरथाना: मनोहरथाना में गणेश महोत्सव का समापन, अनंत चतुर्दशी पर निकली चल झांकियां और किया विसर्जन
मनोहर थाना में शुक्रवार को गणेश चतुर्थी से अनंत चतुर्दशी तक गणेश महोत्सव के समापन पर एक दर्जन से अधिक चल झांकियां डिस्को ढोल डीजे के साथ निकली l नगर में मैला सा भर गया l जिसमें गजानंद ग्रुप , श्रीसिद्धि विनायक सेवा समिति, करणी सेवा गणेश मंडल सहित एक दर्जन झांकियां निकाली व कालीखाड़ डेम पर विर्सजन किया गया।