BAGHPAT DESK : चांदीनगर थाना पुलिस और स्वाट टीम ने चेकिंग के दौरान दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी चंडीगढ़ से शराब लेकर बिहार सप्लाई करने जा रहे थे। दो आरोपी मौके से फरार हो गए।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरियाणा निवासी राजेश और संदीप के रूप में हुई है। संदीप पहले भी शराब तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।