राजातालाब: वाराणसी के करधना गांव में एक युवक को जातिगत गालियां देते हुए दबंगों ने की मारपीट, मुकदमा हुआ दर्ज
वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के करधना गांव में एक युवक के साथ मारपीट और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का मामला सामने आया है। करधना ब्राह्मण बस्ती में कुछ युवकों ने शुभांकर नामक युवक को फोन कर बुलाया और पंजा लड़ाने का खेल शुरू किया। शुभांकर ने सभी को हरा दिया। इससे नाराज होकर चार युवकों ने उसके साथ जातिगत गालियां देते हुए मारपीट शुरू कर दी।