राजातालाब: वाराणसी में बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार ऑटो ने पीछे से मारी टक्कर
वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में शनिवार की रात 8:30बजे एक सड़क हादसा हुआ। बिहड़ा गांव के सामने हाइवे पर कछवां रोड से औराई की तरफ जा रहे बाइक सवार युवक को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ऑटो ने धक्का मार दिया। घायल युवक की पहचान भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र के उमराहा गांव निवासी महेंद्र कुमार शर्मा (25) के रूप में हुई है।