राजातालाब: महिलाओं को अकेला पाकर लूटपाट करने वाले गिरोह के सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार
वाराणसी के कपसेठी पुलिस ने शनिवार रात 10:30बजे महिलाओं को अकेली लूटपाट करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर कपसेठी रेलवे स्टेशन के पास से प्रेमशंकर उर्फ गोबरी (22) को हिरासत में लिया। वह मिर्जापुर जिले के कछवा थाना क्षेत्र के बरैनी गांव का रहने वाला है।