राजातालाब: वाराणसी में ब्राह्मणों ने वरुणा घाट पर मनाया श्रावणी उपाकर्म पर्व
वाराणसी के पंचक्रोशी परिक्रमा के तीसरे पड़ाव रामेश्वर स्थित वरुणा घाट पर शनिवार 11बजे ब्राह्मणों ने श्रावणी उपकर्म पर्व मनाया। इस मौके पर वरुणा घाट वैदिक मंत्रोच्चारण से गुंजायमान हो उठा। ब्राह्मणों ने सप्त ऋषि पूजन के दौरान गाय के गोबर, मिट्टी, भष्म, चिचिढ़ी, दूर्वा, कुशा, जौ समेत सर्वऔषधि से स्नान किया। इसके बाद उन्होंने नए जनेऊ धारण किये।