ग्वालियर गिर्द: ब्यूटी पार्लर संचालिका के छेडछाड, परिचित पर मामला दर्ज
बहोड़ापुर क्षेत्र के आनंद नगर में एक ब्यूटी पार्लर संचालिका के साथ उसी के परिचित युवक द्वारा छेड़छाड़ और मारपीट का मामला दर्ज कराया गया है। महिला के अनुसार उसके पूर्व परिचित युवक ने पार्लर में घुसकर अभद्रता की, गाली-गलौज की और बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़ लिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर विजेंद्र जाटव के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।