भदोही: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भदोही दौरे से पहले कांग्रेस ने गिनाई जिले की समस्याएं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भदोही दौरे से पहले कांग्रेस जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी और प्रभारी सत्यवीर सिंह ने प्रेस वार्ता कर जिले की ज्वलंत समस्याओं को उठाया। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री और कई मंत्रियों के दौरे के बावजूद भदोही की समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। उन्होंने मांग की कि औराई की बंद पड़ी चीनी मिल को जल्द चालू किया जाए