भदोही: चौरी के कोल्हण में आतिशबाजी के पटाखे से हुआ विस्फोट, एएसपी ने कहा- विस्फोटक अधिनियम के तहत दर्ज हुआ मुकदमा
गुरुवार को चौरी थाना क्षेत्र के एक मकान में जोरदार विस्फोट से मकान जमींदोज हो गया था। हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। एडिशनल एसपी शुभम अग्रवाल ने बताया कि मकान में आतिशबाज किराए पर रहता थाबर उसने बचे हुए पटाखे रखे थे जो विस्फोट कर गया। इस मामले में विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।