भदोही: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ज्ञानपुर में योग शिविर का आयोजन, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने लिया भाग
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर काशी नरेश राजकीय पीजी कॉलेज, ज्ञानपुर में योग शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भदोही के सांसद विनोद कुमार बिंद, जिला पंचायत अध्यक्ष ऋतु त्रिपाठी, जिलाधिकारी शैलेश कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा सहित कई विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। योग प्रशिक्षक संदेश योगी ने सभी को योगाभ्यास कराया।