भदोही: बनकट सर्रोई में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने कुएं में लगाई छलांग, पुलिस ने बचाई जान
भदोही के बनकट सर्रोई गांव में मंगलवार शाम रवि विश्वकर्मा (30) ने शराब के नशे में पत्नी से विवाद के बाद आवेश में आकर कुएं में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही चौकी रजपुरा पुलिस, डायल 112 व फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर युवक को सकुशल बाहर निकाला। उसे इलाज के लिए महाराजा बलवंत सिंह अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।