सतबरवा: आंध्रप्रदेश में नौरंगा के मजदूर की संदिग्ध मौत, पिता पर हत्या का आरोप
सतबरवा प्रखंड क्षेत्र के नौरंगा गांव से आंध्र प्रदेश कमाने गए युवा मजदूर 24 वर्षीय विकेश राम की संदेहास्पद परिस्थिति में मौत होने की सूचना है। ग्रामीणों के अनुसार शुक्रवार को काम करने के बाद पिता पुत्र में किसी बात को लेकर बकझक हुई थी।इसके बाद गुस्से में पिता ने पुत्र के सीने में धारदार हथियार से वार कर दिया। इलाज के बाद डॉक्टर ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया।