सतबरवा: बस स्टैंड सतबरवा के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बिजली तार और खंबा ध्वस्त, 150 घरों की बिजली गुल
एनएच 39 सतबरवा बस स्टैंड में 200 केवीए ट्रांसफार्मर से निकलने वाले 440 वोल्ट के बिजली तार का खंभा एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मंगलवार को ध्वस्त हो गया। सड़क पर झूलते खंभे और तार में डालटनगंज से रांची जाने के दौरान एक ट्रक फंस गया, जिससे 20 मिनट तक आवागमन प्रभावित रहा। इस घटना से 150 घरों में ब्लैक आउट की स्थिति बन गयी है।