सतबरवा: पत्नी से विवाद के बाद अधेड़ ने खाया जहर, तुम्बागड़ा अस्पताल में हुई मौत
सतबरवा थाना क्षेत्र के तुम्बागड़ा नवजीवन अस्पताल में इलाज के दौरान गुरूवार को गढवा के अधेड की मौत हो गयी। जहरीला पदार्थ खाने के बाद अधेड को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए वहां भर्ती किया गया था। इलाज के क्रम में उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर सतबरवा पुलिस ने डेडबॉडी को कब्जे में लिया। एमआरएमसीएच में शाम 5 बजे पोस्टमार्टम कराया एवं परिजनों को सौंप दिया।