सतबरवा: एकता गांव में आग लगने से दो लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख, ग्रामीणों ने तालाब के पानी से आग पर पाया काबू
सतबरवा प्रखंड के सुदूरवर्ती घुटुआ पंचायत के एकता गांव में सोमवार को एक घर में आग लगने से करीब दो लाख रुपए की संपत्ति जलकर स्वाहा हो गई। अगलगी की घटना के बाद घर की महिला के साथ बच्चों का रो- रो कर बुरा हाल बना हुआ है। घर मालिक मनोज सिंह बेसूध हैं। ग्रामीणों ने तालाब के पानी से आग पर काबू पाया।