सतबरवा: रिकवरी एजेंट हत्या मामले में पुलिस ने मानासोती में आरोपी के घर नोटिस चिपकाया
रिकवरी एजेंट प्रिय रंजन कुमार के हत्यारे के घर मानासोती में सतबरवा पुलिस ने बुधवार को इश्तेहार चिपकाया। थाना प्रभारी विश्वनाथ कुमार राणा ने दोपहर 1 बजे बताया कि 4 जून 2024 को सतबरवा से लौटने के क्रम धावाडीह के मलय नदी के समीप महुआ पेड़ के नीचे रिकवरी एजेंट प्रिय रंजन कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।