सतबरवा: सतबरवा में चैती छठ पूजा संपन्न, उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया गया
सतबरवा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरोवरों में उदीयमान भगवान भास्कर को अर्ध्य अर्पित करने के साथ शुक्रवार सुबह 8 बजे चैती छठ संपन्न हो गया। इससे पूर्व गुरुवार को सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं के द्वारा अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया गया। पर्व को लेकर विभिन्न जल सरोवर पर मेले जैसा दृश्य नजर आया। श्रद्धालु भक्तों में अर्घ्य लेने के लिए होड़ लगी रही।