#सफलता_की_कहानी
---
जिला अस्पताल के डॉक्टर्स ने महिला के ब्रेस्ट से निकाली डेढ़ किलो की गांठ
---
जिला चिकित्सालय सह चिकित्सा महाविद्यालय खंडवा में पिछले दिनों छनेरा निवासी 45 वर्षीय रामबाई अपने पति दिलीप के साथ उपचार के लिए आई, उसके ब्रेस्ट में एक बड़ी गठान थी। गठान का आकार दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा था, जिसके कारण उसे चलने फिरने में भी परेशानी होती थी और दर्द भी लगातार बना रहता था।
जिला अस्पताल में रामबाई का स्वास्थ्य परीक्षण सर्जरी रोग विशेषज्ञ डॉ. मुबारक सैयद ने किया। उन्होंने महिला की ईसीजी, सोनोग्राफी एवं अन्य आवश्यक सभी जांच करवाई। जांच में पता चला कि स्तन में गठान काफी बड़ी है जिनका ऑपरेशन करना जरूरी है। उनके द्वारा निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. संजीव दीक्षित, डॉ. एम. एल. कलमे, डॉ वीरेंद्र पचोरे, डॉ. सीमा एवं पूरी टीम के सहयोग से सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर महिला की जान बचाई।
डॉक्टर सैयद ने बताया कि ऑपरेशन करना उनके लिए चुनौतीपूर्ण कार्य था। जिला अस्पताल के डॉक्टर्स की टीम ने सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर स्तन से डेढ़ किलोग्राम वजनी, 8.5 से.मी. लंबी और 6.5 सेंटीमीटर चौड़ी गठान निकाली। रामबाई को 4 बोतल खून चढ़ाया, और स्वस्थ होने पिछले दिनों डिस्चार्ज कर दिया गया l
राम बाई ने बताया कि उसके स्तन मे काफी बड़ी गठान होने से वह दर्द से बहुत परेशान रहती थी। ऑपरेशन के बाद अब वह बिल्कुल स्वस्थ है। रामबाई ने बताया कि उसे आयुष्मान भारत योजना के तहत जिला अस्पताल में सभी सुविधाएं निशुल्क मिली। जिला अस्पताल में अच्छी व्यवस्थाओं के लिए रामबाई सिविल सर्जन डॉ. अनिरुद्ध कौशल एवं उनकी टीम का आभार व्यक्त करती है।
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
IEC Cmho khandwa
#SuccessStory
#khandwa
19 views | Khandwa, Madhya Pradesh | Jun 22, 2026