12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम संपन्न
---
12वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर खंडवा के पुरानी कृषि उपज मंडी प्रांगण में जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री डॉ कुंवर विजय शाह के अलावा खंडवा की विधायक श्रीमती कंचन तनवे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पिंकी सुदेश वानखेडे, खंडवा की महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव, नगर निगम के अध्यक्ष श्री अनिल विश्वकर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री राजपाल सिंह तोमर, पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन, अपर कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा और जिला पंचायत के सीईओ डॉक्टर नागार्जुन बी. गौड़ा भी सामूहिक योगाभ्यास में शामिल हुए।
इस अवसर पर कोलकाता में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण भी किया गया। मंत्री डॉ. विजय शाह ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम "योगा फॉर हेल्दी एजिंग" रखी गई है। उन्होंने कहा कि उम्र बढ़ने पर भी हम ऊर्जावान और सक्रिय रह सकते हैं। योग इसके लिए हमें सही मार्ग दिखाता है। योग से हमें शक्ति मिलती है और यह दिखाता है कि बढ़ती उम्र मानवीय क्षमताओं को कम नहीं कर सकती है।
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Kunwar Vijay Shah
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
IEC Cmho khandwa
#khandwa
102 views | Khandwa, Madhya Pradesh | Jun 21, 2026