प्रतापगढ़: रेडीगारापुर गांव के युवक को उधार दिए पैसे मांगने पर बुआ के बेटे ने बंधक बनाकर चप्पलों से पीटा, पुलिस से की गई शिकायत
रेडीगारापुर गांव निवासी अखिलेश हरिजन का आरोप है कि वर्ष 2021 में उसने अपने बुआ के बेटे को ₹50000 उधारी के तौर पर दिया था। वह पैसे की मांग करता तो बुआ का बेटा टाल मटोल करता रहा। आरोप है कि बीते सप्ताह बुआ के बेटे ने उसे घर बुलाया। घर के अंदर ले जाकर उसका हाथ पांव बांधकर अपनी पत्नी के चप्पलों से उसकी पिटाई की। जिसका वीडियो भी बना लिया।