लखीसराय: विश्व पर्यावरण दिवस पर साइकिल रैली का आयोजन, डीएम समेत शिक्षकों ने लिया भाग
लखीसराय। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पुरानी बाजार विद्यापीठ चौक से जिला मुख्यालय तक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ पूर्वाह्न 6:30 पर हुआ। कार्यक्रम का आयोजन बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ, जिला इकाई लखीसराय द्वारा किया गया।रैली में जिला पदाधिकारी शैलेंद् कुमार शिक्षक संघ के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं शामिल हुए।