पूरनपुर: आसाम हाईवे पर राम होटल के पास में कार को बचाने के चक्कर में ई रिक्शा पोल से टकराया, तीन लोग हुए घायल
घुंघचाई चौराहा निवासी गुरमीत कौर अपने पोते को स्कूल छोड़ने के लिए ई रिक्शा से जा रही थी। तभी आसाम हाईवे पर राम होटल के पास में ई रिक्शा के सामने अचानक कार ने कट मार दिया और ई रिक्शा चालक मनोज घबरा गया और कार को बचाने के चक्कर में ई रिक्शा विद्युत पोल से टकरा गया। ई-रिक्शा में सवार ई रिक्शा चालक मनोज उसका साथी अमन और गुरमीत कौर घायल हो गई।