पूरनपुर: मोहल्ला रजागंज में एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में पिया तेजाब, गंभीर हालत में सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर
पूरनपुर नगर के मोहल्ला रजागंज में एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में तेजाब पी लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई. जानकारी होने पर परिजनों ने उपचार के लिए उसे पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देख युवती को जिला अस्पताल रेफर कर दिया.