पूरनपुर: कोतवाली क्षेत्र के गांव में साली को लेकर जीजा हुआ था फरार, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी को किया बरामद
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र की गांव निवासी किशोरी को उसका जीजा बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया था। आरोपी की पत्नी ने अपने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया। जानकारी लगने पर आरोपी के परिजन व किशोरी के परिजन कोतवाली पहुंच गए।