पूरनपुर: गांव सिमरिया तालुके महाराजपुर में दबंग रुपए लेने के बाद भी नाम नहीं करा रहा जमीन की रजिस्ट्री, पीड़ित ने DM से की शिकायत
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव सिमरिया तालुके महाराजपुर निवासी आशिक अली ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसने रजागंज देहात निवासी किश्वर हसन से एक प्लाट खरीदा था।जिसमें उसने बयाना के तौर पर ₹480000 दिए थे और शेष ₹60000 तीन माह के बाद जमीन की रजिस्ट्री कराने के दौरान देने की बात तय हुई थी। बता दें कि दबंग लगभग 6 माह बीत जाने के बाद भी ना तो जमीन की रजिस्ट्री करा रहा है और ना ही बयाना वाले पैसे वापस दे रहा है। पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है।