हुज़ूर: छात्रवृत्ति और परीक्षा में देरी के विरोध में भोपाल में NSUI का प्रदर्शन
Huzur, Bhopal | Mar 12, 2025 मध्यप्रदेश में नर्सिंग छात्र -छात्राओं की छात्रृत्ति और परीक्षा में हो रही देरी के खिलाफ बुधवार को एनएसयूआई ने प्रदर्शन किया।पदाधिकारी-कार्यकर्ता हाथों में कटोरा लेकर विधानसभा की ओर निकले। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इससे नाराज वे सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार के नेतृत्व में हाथ में कटोरा लेकर प्रदर्शन किया गया।