हुज़ूर: भोपाल के एयरपोर्ट रोड दाता कॉलोनी में पुलिया के किनारे पॉलिथीन में मिला नवजात शिशु का शव, रहवासियों ने दी सूचना
Huzur, Bhopal | Mar 12, 2025 भोपाल के एयरपोर्ट रोड दाता कॉलोनी पुलिया किनारे पॉलिथीन में नवजात बालक का शव मिला है। शव को कपड़े में लपेटकर पॉलिथीन में रखा गया था। स्थानीय रहवासियों की सूचना पर मौके पर पहुंचे डायल 100 स्टॉफ ने बॉडी को कब्जे में लिया। पीएम के लिए बॉडी को हमीदिया अस्पताल की मर्चुरी में रखवा दिया गया है। बच्चा एक से दो दिन पहले ही जन्मा नजर आ रहा है।