रामपुर: शनिवार को तहसील सदर सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने की जनसुनवाई
Rampur, Rampur | Jan 4, 2025 शनिवार को शाम पाँच बजे प्रेसनोट के माध्यम से मिली जानकारी के अनुसार तहसील सदर में सभागार में जिला अधिकारी जोगिन्दर सिंह और पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र की उपस्थिति में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 26 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से चार का मौके पर निस्तारण किया गया।