रामपुर: कोयली गांव के जंगल में पानी के विवाद को लेकर चार भतीजों ने अपने चाचा को पीटकर घायल किया, चाचा ने थाने में दी तहरीर
Rampur, Rampur | Jan 3, 2025 कोयली गांव के जंगल में पानी की विवाद को लेकर चार भतीजे ने अपने चाचा को पीट कर घायल कर दिया। चाचा ने अपने चार भतीजों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। घटना शुक्रवार की शाम 6:00 की बताई जा रही है। घटना के तुरंत बाद थाने की पुलिस ने घायल को मेडिकल उपचार के लिए जिला अस्पताल मैं मेडिकल उपचार के दौरान घायल ने घटना की पूरी बात बताई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।