रामपुर: कमोरा गांव के पास तेज रफ्तार बाइक सवार युवक को सांड ने टक्कर मारकर घायल कर दिया, युवक इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा
Rampur, Rampur | Jan 4, 2025 कमोरा गांव के पास एक तेज रफ्तार बाइक सवार युवक को सांड़ ने टक्कर मारकर घायल कर दिया । घायल युवक इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचा है। घटना शनिवार की शाम 5:00 बजे की बताई जा रही है। घटना के फौरन बाद घायल एक के एक साथी ने इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे हैं। अब रामपुर के जिला अस्पताल में घायल युवक का उपचार हो रहा है। युवक का एक हाथ टूट गया है ।