रामपुर: यूपी -112 की बेहतर सेवाओं में रामपुर पुलिस ने उत्तर प्रदेश में पांचवीं बार प्रथम स्थान प्राप्त किया: पुलिस अधीक्षक
Rampur, Rampur | Jan 3, 2025 शुक्रवार शाम 6 बजे प्रेस नोट के माध्यम से पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र के निर्देशन में यूपी – 112 जनपद रामपुर पुलिस की बेहतर सेवाओं के कारण दिसम्बर माह परफॉर्मेंस डैशबोर्ड की रैंकिंग में लगातार पांचवीं बार रामपुर पुलिस को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने टीम को बधाई दी।