कोटकासिम: बूढ़ी बावल में खाद्य सुरक्षा विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, 425 किलो दूषित कलाकंद सहित 625 किलो खाद्य सामग्री नष्ट
जिला खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने क्षेत्र के बूढी बावल गांव में मैसेज लीलाराम एवं विकास के गोदाम का निरीक्षण कर वहां पर बड़ी कार्रवाई की है। नोडल अधिकारी खाद सुरक्षा विभाग ने गुरुवार सुबह 7:00 बजे बताया की इन दुकानों पर कार्रवाई करते हुए 425 किलो दूषित कलाकंद व 150 किलो मिश्रित दूध तथा करीब 50 किलो फफूंद लगी क्रीम मौके पर ही नष्ट करवाई गई है।