जांजगीर: सेवा सेतु पोर्टल पर 900 से अधिक सेवाएं होंगी ऑनलाइन, अधिकारियों को नई सेवाओं के संचालन का प्रशिक्षण दिया जाएगा
जांजगीर चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सेवा सेतु पोर्टल में जोड़ी गई नई सेवाओं के ऑनलाइन संचालन को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में अधिकारियों को ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने, उनका परीक्षण एवं सत्यापन करने और नियमानुसार निर्धारित समय-सीमा में निराकरण की प्रक्रिया समझाई गई।