सुजानगढ़: सुजानगढ़ में चुनावी नतीजे रहे रोचक, 3 दंपती जीते; लॉटरी से निर्दलीय लक्ष्मी बनीं पार्षद
नगर परिषद चुनाव में भाजपा ने 31, कांग्रेस ने 9 और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 20 वार्डों में जीत दर्ज की। परिणामों में कई रोचक समीकरण देखने को मिले। तीन दंपती पार्षद चुने गए, जबकि वार्ड 2 में भाजपा की सोना प्रजापत और निर्दलीय लक्ष्मी प्रजापत को 330-330 वोट मिलने के बाद लॉटरी से फैसला हुआ, जिसमें लक्ष्मी विजयी रहीं।