शाहपुरा में नई मुस्कान सेवा संस्थान की तरफ से नशा मुक्ति का कार्यक्रम किया गया
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक
शाहपुरा-जिला प्रशासन एवं सामाजिक न्याय विभाग द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत भारत विकास परिषद द्वारा नई मुस्कान सेवा संस्थान नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में स्वास्थ्य लाभ ले रहे सभी भाइयों को नशा मुक्त रहने की शपथ दिलवाई गई एवं समाज के मुख्य धारा से जोड़ने के लिए प्रेरित किया गया। भारत विकास परिषद के सभी वक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए एवं समाज में फेल रहे नशे की बीमारी से निपटने के लिए सभी भाइयों को प्रेरित किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रामप्रसाद पारीक ने सभी भाइयों को नशा मुक्त रहने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ईश्वर लाल मीणा, मुख्य वक्ता धारा सिंह मीणा,पवन कुमार बांगड़, जय देव जोशी, कमलेश कुमार मुंडोतिया, थानमल परिहार, राम प्रसाद पारीक, संस्थान के डिप्टी डायरेक्टर बुद्धि प्रकाश पहाड़िया, सेंटर इंचार्ज किशोर सेन , स्टाफ मेंबर महेश कोली, दिलकुश मीणा, लव कुमार बेरवा आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन पवन कुमार बांगड़ ने किया एवं आभार संस्थान के डिप्टी डायरेक्टर बुद्धि प्रकाश पहाड़िया ने व्यक्त किया।