प्रतापगढ़: पारा हमीदपुर निवासी युवक को पिलर उखाड़कर फेंकने का विरोध करने पर पीटा पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
पारा हमीदपुर निवासी अनुराग तिवारी का आरोप है कि घर से कुछ दूर स्थित शिवरामपुर में उनकी पुश्तैनी भूमि है। उक्त भूमि पर उन्होंने फसल की सुरक्षा के लिए चारों तरफ पिलर गाड़ कर तार लगाया है। रंजिश के चलते शिवरामपुर निवासी मंजे पाल , गीतांजलि पाल, संजय पाल ,राजू पाल, एवं राहुल पाल जबरन खेत में लगाया गया पिलर उखाड़ कर फेंक दिया तथा तार को काट लिया।