बिस्टुपुर इलाके में ट्रैफिक पुलिस की कार्यशैली को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। एक ओर शहरभर में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर सख्त चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर बिस्टुपुर के कई प्रमुख स्थानों पर खुलेआम अवैध पार्किंग देखी जा रही है। सोमवार को 5:00 बजे लोगों का आरोप है कि यहां अवैध पार्किंग के नाम पर वसूली की जा रही है।