टीकमगढ़: कोतवाली थाने में पहुंचकर पति ने व्यक्ति पर लगाया पत्नी को भगा ले जाने का आरोप, दिया आवेदन
कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव से पीड़ित व्यक्ति थाने पहुंचा। पीड़ित ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के वृंदावन में मेहनत मजदूरी करके अपना तथा अपने परिवार का जीवन यापन करता है। दिनांक 29 जनवरी को दीपू रैकवार उसकी पत्नी को पहले फैसला कर वृंदावन से खरगापुर भगा कर ले गया है। सूरत ने बताया कि उसकी पत्नी शख्स की बातों में आकर जेवरात भी चुरा कर ले गई है।