टीकमगढ़: ऑनलाइन MLC/PM रिपोर्ट भरने में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए एसपी ने बैठक की
पुलिस अधीक्षक द्वारा एसपी कार्यालय में ऑनलाइन MLC/PM रिपोर्ट भरने की विसंगतियो के समाधान हेतु पुलिस एवं चिकित्सा विभाग की समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित अधिकारियों को CCTNS एप्लीकेशन के माध्यम से ऑनलाइन MLC/PM करने हेतु पंजीकृत फॉर्म तुलना मे चिकित्सालय में प्राप्त हो रही ऑनलाइन रिपोर्ट के आंकड़ों में भिन्नता होने के कारणों की जानकारी प्राप्त की।