नवाबगंज: देवा मेला-2026 की तैयारियों को लेकर डीएम ने दिए सख्त निर्देश
बाराबंकी के जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने कहा कि देवा मेला-2026 में आने वाले सभी जायरीन की सुरक्षा, सुविधा और सुगम आवागमन प्रशासन की प्राथमिकता है। मेले से पहले साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश, पार्किंग और स्वास्थ्य सेवाओं सहित सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कराई जाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तैयारियों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।