बांका: गांधी चौक पर सघन वाहन जांच, नियम तोड़ने वालों पर ₹23,000 का ऑनलाइन जुर्माना
Banka, Banka | Jul 13, 2026 एसपी के निर्देश पर सोमवार दोपहर करीब 12:00 बजे शहर के व्यस्त गांधी चौक पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान दोपहिया से लेकर चारपहिया वाहनों तक की बारीकी से जांच की गई। अभियान के तहत चालकों से ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन का रजिस्ट्रेशन, बीमा एवं प्रदूषण प्रमाण पत्र जैसे जरूरी कागजात मांगे गए। इस दौरान कुल 23 हजार रुपये का जुर्माना काटा